MP Bhulekh मध्यप्रदेश खसरा, खतौनी, भू नक्शा ऑनलाइन नकल विवरण - Tech Guru 4 You

Tech Guru 4 You

The best technical reviews, videos, bloggers, YouTube videos, how to make a website. And benefits related.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 27 जून 2020

MP Bhulekh मध्यप्रदेश खसरा, खतौनी, भू नक्शा ऑनलाइन नकल विवरण

MP Bhulekh मध्यप्रदेश खसरा, खतौनी, भू नक्शा ऑनलाइन नकल विवरण mpbhuabhilekh.nic.in


MP Bhulekh (Land Records), Map Online in Hindi मध्य प्रदेश भूलेख | खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन | 











दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने भूमि अभिलेख (खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख) इन सभी चीजों की जानकारी ऑनलाइन कर दी हैI अब आपको रिकॉर्ड निकालने के लिए दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी अब आप कंप्यूटर या मोबाइल से ही अपने (खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख) को देख भी सकेंगे प्रिंट भी कर सकेंगे.





भू अभिलेख खसरा  खतौनी  नक्शा(MP Bhulekh Khasra Khatauni Online)

दोस्तों अक्सर देखा गया है के कई लोगों को अपने खेत खतौनी और भू अभिलेख के प्रति नकल को निकालने के लिए काफी परेशानी होती है कई बार सरकारी दफ्तरों का चक्कर पर चक्कर लगाना पड़ता है और काफी सारे पैसे खिलाने पड़ते हैंI लेकिन अब आप लोगों के साथ ऐसा नहीं होने वाला I जब मध्य प्रदेश सरकार ने सारा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया हैI और आप अपने (खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख) आसानी से अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या एमपी ऑनलाइन मैं जाकर निकलवा पाएंगे I कैसे उसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।





     



ऑनलाइन खसरा / खतौनी / भू अभिलेख फायेदे :








  • आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पढ़ने वाली।
  • आप घर पर ही कंप्यूटर या मोबाइल की सहायता से (खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख) आदि के रिकॉर्ड देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
  • और कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार दलालों से बचा जा सकता है।
  • आपको बस अपने खसरा खतौनी का नंबर दर्ज करना होगा। और आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
जरूरी सूचना : मध्य प्रदेश खसरा, खतौनी, भू नक्शा ऑनलाइन सेवा प्राप्त करने हेतु पहले पंजीकरण करें | पंजीकृत उपयोगकर्ता निम्न सेवाओं [खसरा की प्रतिलिपि , किश्तबंद खतौनी ( बी- १) , नक्शा प्रतिलिपि , नामान्तरण / बंटवारा आवेदन एवं डिमांड नोट] की डिजिटली साइंड प्रतिलिपि सेवा शुल्क देने के पश्चात प्राप्त कर सकते हैं | यह सभी सेवाएं नजदीकी तहसील कार्यालय में स्थित आई. टी. केंद्र में भी उपलब्ध हैं | ऑनलाइन खसरा देखने हेतु एवं आवेदन फॉर्म डाउनलोड के लिए “निशुल्क सेवा”पर जायें | पूरी प्रक्रिया नीचे दो गयी है।





मध्य प्रदेश खसरा / खतौनी / नक्शा ऑनलाइन प्रक्रिया





  • website open होने  के बाद निशुल्क सेवा Free Services पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आप खसरा, बी 1, नक्शा प्रतिलिपि विकल्प पर क्लिक करे।

  • खसरा/ खतौनी विवरण देखने के लिये जिला, तहसील, रा नि म., पटवारी हल्का और गाँव का चयन करना होगा।
  • फिर आपको भू स्वामी या खसरा संख्या दोनों विकल्पों मे से एक को चुनना होगा।





  • इसके बाद केप्चा कोड भरे, और विवरण देखें पर क्लिक करें।
  • फिर खसरा, बी 1, नक्शा वाले विकल्प पर क्लिक करके प्रिंट आउट नकल निकाल सकते है। जो कुछ इस तरह दिखाई देगी।


मध्य प्रदेश खसरा खतौनी भू अभिलेख जानकारी

  • मध्य प्रदेश की जानकारी लेने के लिए आपको इस (http://landrecords.mp.gov.in) वैबसाइट पर जाना होगा। आप यहा लिंक 1 पर या लिंक 2 पर क्लिक करके सीधे पेज पर जा सकते है।
  • वैबसाइट पर जाने के बाद आपको इस तरह का एक नक्शा दिखेगा।
  • आप जिस जिले की जानकारी चाहते हो उस पर क्लिक करे।
  • उसके बाद खसरा/खतौनी देखने के लिये कृपया संबन्धित तहसील पर क्लिक करें।
  • फिर ग्राम के रा.नि.मं (राजस्व निरीक्षक मण्डल) व पटवारी हल्का की जानकारी के लिये संबन्धित तहसील के सामने गॉव की सूची पर क्लिक करें।
  • गाँव की सूची पर क्लिक करके जानकारी का पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद सभी खसरे की जानकारी प्राप्त करने के लिए कुल खसरे पर क्लिक करें।
  • आप चाहे तो सभी जरूरी जानकारी भरकर भूलेख खसरा खतौनी का प्रिंट आउट नकल निकाल सकते है।


MP Bhu Naksha 2019 ऑनलाइन खसरा खतौनी किश्तबन्दी नक्शा

  • सबसे पहले आप इस वैबसाइट (http://www.mpbhuabhilekh.nic.in/bhunaksha/) पर जाएँ। या फिर यहाँ क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको नए खुले हुए पेज पर, जिला, तहसील, आर आई (RI), हल्का (Halka) और गाँव का नाम चुनना होगा।
  • फिर दिये गए स्थान पर प्लॉट नंबर भरकर सबमिट करे।

  • जैसे ही आप प्लॉट नंबर दर्ज करेंगे। आपको सारी जानकारी मिल जाएगी जिसमे खसरा नंबर, धारक का नाम, प्रकार, भूमि क्षेत्रफल आदि शामिल होगा।
  • इसके साथ ही आपको खसरा, किश्तबन्दी, और नक्शा का प्रिंट आउट लेने का विकल्प दिखाई देगा।

  • जैसे ही आप नक्शे पर क्लिक करेंगे आपका उसका प्रिंटआउट मिल जाएगा। जिसे आप अपने पास सुरक्षित कर सकते है। नक्शा प्रिंटआउट कुछ ऐसे दिखेगा।
सहायता के लिए निम्न हेल्पलाइन या पते पर संपर्क कर सकते है…
Commissioner Land Records & Settlement, Madhya Pradesh,
Moti Mahal, Gwalior (M.P.), PIN – 474007
आयुक्त भू अभिलेख एवं बन्दोबस्त, मध्यप्रदेश,
मोती महल, ग्वालियर (म.प्र.), पिन:- 474007
0751-2441200, Fax:- 2441202.
ऊपर दी गई जानकारी में अगर यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या या मन में कोई सवाल है तो कमेंट में जरूर लिखें ताकि हम आपकी सहायता कर सकें धन्यवाद।



अगर आप हमारे इस चेनल मे नए है या आप ऐसी न्यूज़ और देखना चाहते हैं तो कृपया इस चेनल को Subcribeकरें और इसे facebook ,whatsup , सभी मे share करें. जिससे दूसरे भी लाभ उठा सकें

और हमारे Youtube  चेनल techguru4you को भी Subscribe करना न भूलें . क्यों कि हम आपको वीडियो के मध्यम से और भी जानकारी देते रहते हैं.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Do not enter any spam link in the comment box.

Post Bottom Ad

Pages